logo

झारखंड में और बढ़ेगा पारा, रांची में भी सता रही धूप

ूासज3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को दिन काफी गर्म रहा। राजधानी के तापमान में एक से दो डिग्री तक का उछाल हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का तापमान सामान्य से अभी अधिक है। अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री व न्यूनतम दो से तीन डिग्री तक बढ़ा हुआ है। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 


कहां कितना रहा तापमान 
संताल परगना, कोल्हान व पलामू प्रमंडल के जिलों में कहीं-कहीं लू का असर दिखा। गोड्डा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.9 और पाकुड़ का 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रहा। इन शहरों के अलावा देवघर, मेदिनीनगर, गढ़वा और जामताड़ा का भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा।


गर्मी से नहीं मिलेगी राहत 
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम पूरी तरह साफ है। इसके साथ ही पछुआ का रुख झारखंड की ओर है। तापमान सामान्य से अधिक है। इससे अगले दो से तीन दिनों के दौरान कड़ी धूप और गर्म हवा से ताममान में दो से तीन डिग्री और वृद्धि के आसार हैं। इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन गर्मी से राहत ना के बराबर मिलेगी। छह अप्रैल के बाद बंगाल की खाड़ी से हल्के स्तर पर आनेवाली हवा के कारण मौसम बदलेगा। 

Tags - Temperature of Jharkhand Summer in Jharkhand Severe heat in Jharkhand Weather Jharkhand Meteorological Department Jharkhand Heat wave in Jharkhand